WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Ex IAS SN Mishra: पूर्व ACS शिवनारायण मिश्रा को राज्य शासन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025 02 12 At 19.28.05

Ex IAS SN Mishra: पूर्व ACS शिवनारायण मिश्रा को राज्य शासन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव शिवनारायण मिश्रा को राज्य शासन ने महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है।

WhatsApp Image 2025 02 12 at 19.20.07

राज्य शासन ने मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में सदस्य के पद पर नियुक्त किया है।
बता दें कि मिश्रा की गिनती मध्य प्रदेश में एक व्यवहार कुशल और परिणाम देने वाले अधिकारियों में रही है। वह अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान कई जिलों के कलेक्टर रहने के साथ ही मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण जवाबदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। अब नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। रिटायर्ड होने के पहले वह अपर मुख्य सचिव गृह और परिवहन विभाग थे।

बता दे कि मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में सदस्य के पद पर पहले 1987 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव पदस्थ थे, जिन्हें बाद में राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया था।