WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Water Sports: 4 साल बाद MP पुलिस फिर करेगी वॉटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों की मेजबानी, देश भर से 600 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग

Water Sports: 4 साल बाद MP पुलिस फिर करेगी वॉटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों की मेजबानी, देश भर से 600 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग

छोटे-बड़े तालाब पर दिखाएंगे लहरों पर अपने खेल के जौहर

भोपाल. मध्य प्रदेश एक बार फिर अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। प्रदेश में 17 से 21 फरवरी तक बड़ी और छोटी झील पर देश भर के पुलिस वॉटर स्पोर्टस के खिलाड़ी अपने खेल के जौहर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाना ने एडीजी और अन्य अफसरों के साथ बैठक की और इसके इंतजामों को देखा।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2019 में यह प्रतियोगिता हुई थी। इसके बाद अब फिर से यह प्रतियोगिता भोपाल में हो रही है। वर्ष 2019 में इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में इस बार भी 600 के लगभग खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावनाएं हैं। इस दौरान भोपाल में कयाकिंग, केनाइंग और रोइंग खेल की प्रतिस्पधाएं आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं के लिए डीजीपी के संरक्षण में कुछ समितियों का भी गठन किया गया है।

इसमें इनके आने-जाने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इससे पहले पिछले साल यह प्रतियोगिता कश्मीर में आयोजित हुई थी।