Eye Donation : शांतिलाल पावेचा के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेंगी रोशनी!

441

Eye Donation : शांतिलाल पावेचा के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेंगी रोशनी!

Ratlam : शहर के हाटीराम दरवाजा निवासी स्वर्गीय धिरजमल पावेचा के सुपुत्र शांतिलाल पावेचा के निधन उपरांत उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया परिवार के इस निर्णय से अब 2 जरूरतमंदों को अब जीवन में नई दृष्टि मिल सकेंगी। नेत्रम संस्था के सदस्य तथा भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉयरेक्टर हेमन्त मूणत ने बताया कि ओमप्रकाश अग्रवाल, राकेश पीपाड़ा, नीलेश गांधी ने शांतिलाल पावेचा के सुपुत्र चेतन पावेचा एवं परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी।सूचना प्राप्त होते ही डॉ. ददरवाल अपनी टीम के मनीष तलाच और परमानंद राठौड़ के सहयोग से तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुशील-मीनु माथुर, प्रशान्त व्यास, गिरधारीलाल वर्धानी, आनंदीलाल गांधी, सुनील नागौरी, बाबूलाल मूणत, करन वशिष्ठ, रमेश गादिया एवं अनिल पीपाड़ा मौजूद रहें। नेत्रम संस्था ने पावेचा परिवार के इस नेक निर्णय की सराहना करते हुए परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, इसके साथ ही संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी नेत्रदान का संकल्प लेकर किसी जरूरतमंद के जीवन में प्रकाश भरें!