WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : समाजसेवी राजेश कोठारी की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

Eye Donation : समाजसेवी राजेश कोठारी की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

 

Ratlam : शहर के डालुमोदी बाजार में स्पोर्ट्स व्यवसायी, धर्मनिष्ठ सुश्रावक राजेश कोठरी जिन्हें शहर में बच्चों से लेकर बड़ों तक (दादु) के नाम से जाना-पहचाना और पुकारा जाता था। बुधवार सुबह अचानक उनके निधन की खबर से शहर में शौक छा गया सभी स्तब्ध रह गए। समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले दादु के निधन के पश्चात कोठारी परिवार की सामाजिक विचारधारा के अनुरूप उनके परिजनों की सहमति से अनुकरणीय पहल करते हुए नेत्रदान की सहमति मिली।

दादू के नेत्रदान के लिए उनके परिजनों को समाजसेवी सुरेन्द्र जैन (सेंट्रल बैंक), मीनू माथुर, मनीष नाहर की प्रेरणा से तथा नेत्रम संस्था के सहयोग से बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया गया। सूचना पर डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के कुमारी चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़ एवम मनीष तलाच को लेकर कोठारी परिवार के निवास पर पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की। मृतक दादू के कार्निया लेने के समय कोठारी परिवार के पुरुष, महिलाओं, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने कार्निया लेने की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा और समझा।

बुधवार शाम 5 बजे कोठारी की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों, सामाजिक संस्थाओं तथा शहर के नागरिकों ने भाग लिया। नेत्रदान के समय नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर मौजूद रहें।