Fake Porn VDO Scandal : भाजपा पार्षद ने महिला नेता का फर्जी अश्लील VDO वायरल किया!

महिला नेता की शिकायत पर VDO बनाने और वायरल करने वाले दो पर मामला दर्ज!

1582

Fake Porn VDO Scandal : भाजपा पार्षद ने महिला नेता का फर्जी अश्लील VDO वायरल किया!

Meerut : भाजपा के एक पार्षद ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार करके वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला ने भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में इस अश्लील वीडियो वायरल करने में भाजपा के वार्ड नंबर 18 से पार्षद रविंद्र का नाम सामने आया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोनो आरोपी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भाजपा की महिला नेता ने अपनी पार्टी के पार्षद और एक अन्य परिचित के खिलाफ शिकायत की आरोप लगाया है कि दोनों ने उसका फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस जांच की तो पता चला की सोमदत्त विहार निवासी भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके यह वीडियो तैयार किया है।

महिला भाजपा नेता को बदनाम करने के इरादे से उसने यह वीडियो को उसने अपने नजदीकी वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने एक फर्जी आईडी बनाई और महिला नेता का वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना है कि ये कृत्य बेहद शर्मनाक है। किसी महिला को इस तरह से बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पार्टी भी इस मामले पर गंभीर है। पार्टी स्तर पर भी दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि एक महिला नेता ने थाना भावनपुर में शिकायत की है कि फर्जी अकाउंट से सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो वायरल किया गया। इसमें एक बनाने वाला और दूसरा वायरल करने वाला है। दोनों का नाम एक ही है। वायरल करने वाला पार्षद पहले भी कई बार विवादों में रहा है। उस पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।