WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

wedding ceremony:पर्यटन नगरी उदयपुर में फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा बंधे परिणय बन्धन में 

झीलों की नगरी उदयपुर पहली बार किसी नेता और अभिनेत्री के विवाह का गवाह बना 

994
WhatsApp Image 2023 09 24 At 11.54.58 AM

पर्यटन नगरी उदयपुर में फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा बंधे परिणय बन्धन में 

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा रविवार को पूर्व का वेनिस कहे जाने वाली झीलों की नगरी उदयपुर में परिणय बन्धन के सूत्र में बंध गए।सूर्यास्त की बेला में दोनों का विवाह समारोह उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों का विवाह समारोह आयोजित हुआ. हालांकि यह पूरा समारोह दोनों के परिवारजनों और करीबी दोस्तों-परिचितों तक सीमित रखा गया, लेकिन मीडिया अपने अंदाज में ईवेंट को दूर से कवर करता रहा । साथ ही इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में साया होते रहें.

Parineeti-Raghav Wedding: राघव संग परिणीति, वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीर आई सामने, फैन्स बोले- बधाई हो - Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding udaipur live updates barat marriage photos Arvind ...

जिसमें ऐसे वीडियो भी शामिल हैं, जिनमें उदयपुर की पिछोला झील में केक पेलेस से नाँव ने निकलती बारात और लीला पेलेस में बारातियों का स्वागत और विवाह स्थल से गूंजते मंत्र दूर तक सुनाई दे रहे थे।विवाह के लिए आप पार्टी के राजनेता राघव चड्ढा सफ़ेद फूलों से सजी नाँव पर सवार होकर अपनी बारात के साथ ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंचे।जहां शुभ बेला में सफ़ेद फूलों से सजे मण्डप में विवाह की रस्में सम्पन्न हुई ।

parineeti and raghav pic

शाही अंदाज में हुई इस शादी में कई जानी-पहचानी हस्तियां पहुंची थीं. इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, युवा सेना के आदित्य ठाकरे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा, एक्ट्रेस भाग्यश्री आदि शामिल हुए।हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेता गीता बसरा ने एक वीडियो शेयर किया, जब वे इस शादी में शामिल होने के लिए नाव में बैठे थे।इस मध्य राघव चड्ढा की बारात के हिस्से के रूप में अरविंद केजरीवाल को काली शर्ट-पैंट और सफेद पगड़ी में देखा गया. जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पीले रंग की पगड़ी के साथ क्रीम कुर्ता पायजामा में देखा गया।बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हान ने व्हाइट क्रीम रंग के डिजाइनर कपड़े शादी के लिए पहने थे।

parineeti raghav bollywood marriage 23 09 2023 1280 720

इस मध्य, परिणीति की चचेरी बहन और अभिनेता प्रियंका चोपड़ा, उनके पति निक जोनास और बेटी मालती शादी में शामिल होने के लिए भारत नहीं आए।बीते दो दिनों से प्रियंका के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद थी।हालांकि समारोह में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा मौजूद थीं।वैस प्रियंका ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर परिणीति को शुभकामनाएं दी थी ।बताया जाता है कि वह अपनी प्रोफेशल व्यस्तताओं की वजह से नहीं सकी हैं। कुछ और हस्तियों के उदयपुर पहुंचने की खबरें थीं, परंतु वह भी नजर नहीं आए खबरों के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन आज रात लीला पैलेस में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में मेहमानों के साथ जश्न मनाएंगे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी इसमें शामिल होने की संभावनाएँ हैं।

——-