WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Financial Irregularities: पंचायत सचिव निलंबित, सरपंच से होगी ₹5 लाख की वसूली 

Suspend

Financial Irregularities: पंचायत सचिव निलंबित, सरपंच से होगी ₹5 लाख की वसूली 

 

रायसेन। जिले की सांची जनपद की ग्राम पंचायत परवलिया के सरपंच एवं सचिव द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने पर जिला पंचायत CEO अंजू पवन भदौरिया ने पंचायत सचिव धरमसिंह यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सरपंच छोटीबाई से धारा 92 एवं धारा 40 के तहत वसूली के निर्देश जारी किए हैं।

 

सांची जनपद की ग्राम पंचायत परवलिया अंतर्गत 17 अप्रैल 2025 को लगभग पांच लाख रू से अधिक राशि आहरित की गई। राशि आहरण के संबंध में बताया गया कि इस राशि का उपयोग सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किया गया है। जांच किए जाने पर पाया गया कि सामुदायिक भवन निर्माण में ले-आउट एवं मूल्यांकन कार्य नही कराया गया, जो कि नियम के विरुद्ध है।

भवन निर्माण में लेआउट तैयार नही किया जाना और न ही उसका मूल्यांकन कराया जाना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। शासन की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में तत्काल प्रभाव से इस राशि की वसूली सरपंच ग्राम पंचायत परवलिया छोटीबाई से करने के निर्देश जारी किए गए हैं और पंचायत सचिव धरम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।