WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दाहोद-आणंद मेमू ट्रेन में लगी आग मचा हड़कंप

1581
WhatsApp Image 2023 09 15 At 4.01.41 PM

दाहोद-आणंद मेमू ट्रेन में लगी आग मचा हड़कंप

Dahod : आज सुबह दाहोद से आणंद जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।मौके समय रहते रेल अधिकारी और दमकलें पहुंचने से आग पर त्वरित काबू किया जा सका कोई जनहानि नहीं हुई और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया हालांकि आग से कोच पुरी तरह से जल गया हैं।

घटना आज 11-30 बजे हुई जब मेमू ट्रेन जेकोट स्टेशन पर पहुंची थी,जहां पर गार्ड कंपोनेंट के नीचे धुआं नजर आने पर तत्काल यात्रियों को नीचे उतरा गया।इससे कुछ देर अफरा तफरी का माहौल रहा समय रहते आग पर काबू पाने से कोई जनहानि नहीं हुई।मौके पर तत्काल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पर लिया।सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। और सवा बजे ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

WhatsApp Image 2023 09 15 at 4.01.40 PM

क्या कहते हैं अधिकारी
शुक्रवार को 11-30 बजे गाड़ी संख्‍या 09350 दाहोद आनंद मेमू स्‍पेशल ट्रेन का जेकोट पहुंची थी।लगभग 11.45 बजे गार्ड ने कंपार्टमेंट के नीचे धुंआ देखा गया तो देखते ही प्रभावित कोच के समस्त यात्रियों को उतार कर अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया।वहीं कंट्रोल रूम को सूचित किया।सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर किया काबू किया।रेलवे ने आग लगने के कारणों के लिए जांच कमेटी बनाई हैं।

खेमराज मीणा
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी