Firecracker Factory Blast : महू के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, कई लोग घायल, 5 लोग गंभीर!

642

Firecracker Factory Blast : महू के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, कई लोग घायल, 5 लोग गंभीर!

फैक्ट्री की अनुमति पहले ही निरस्त कर दी थी, फिर भी खेत में रस्सी बम बनते रहे!

Indore : जिले की महू तहसील के गांव आंबा चंदन में एक अवैध फटाखाका फ़ैक्ट्री में लगी आग से कई लोगों के झुलसने की खबर है। गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को फटाखा फ़ैक्ट्री का मालिक खुद इलाज के लिए इंदौर लेकर आया है। प्रशासन ने इस फ़ैक्ट्री की अनुमति पहले ही रद्द कर दी थी। यह बिना अनुमति चलाई जा रही थी।

पटाखा फेक्ट्री का मालिक घायलों को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल लाया। प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि 3 घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर है। महू के अंबा चंदन गांव में खेत के अंदर संचालित हो रही इस अवैध फटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बारूद से बने हुए रस्सी बम कुछ ही दूरी पर रखे हुए थे। एक ही झोपड़ी में ब्लास्ट हुआ। दूसरी झोपड़ी तक आग नहीं पहुंची, वरना हरदा की तरह इंदौर के महू स्थित अंबा चंदन गांव में भी हो सकता था।

WhatsApp Image 2024 04 16 at 17.34.39

इस हादसे के बाद विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खेत में संचालित होने वाली फटाखा फैक्ट्री कैसे अधिकारियों की नजर से छूट गई इसकी जांच होनी चाहिए। तहसीलदार और पुलिस के लोगों के भ्रमण के बावजूद पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी। दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

काम करने वाले लोग भाग निकले हैं। घायलों के नाम रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा, अर्जुन पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र और उमेश पिता माणिक चौहान सामने आए हैं जिनका चोइथराम अस्पताल में उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2024 04 16 at 17.57.03