FORBES Powerful Country List : दुनिया के ताकतवर देशों की फोर्ब्स लिस्ट में भारत टॉप-10 में नहीं!

601

FORBES Powerful Country List : दुनिया के ताकतवर देशों की फोर्ब्स लिस्ट में भारत टॉप-10 में नहीं!

विशाल आबादी, चौथी बड़ी सेना और पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था फिर भी उपेक्षा!

फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की। इसमें भारत को टॉप-10 से बाहर रखा गया। यह सूची कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखने से कई सवाल उठ रहे हैं।

‘फोर्ब्स’ ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है।

क्यों रखा भारत को बाहर

भारत की आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाली बात है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, इस रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।

अमेरिका, रूस और चीन की जगह बरकरार

इस रैंकिंग मॉडल को बीएई ग्रुप द्वारा तैयार किया गया, जो वर्ल्डपीपी की एक यूनिट है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। जबकि, भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है। सभी को आश्चर्य है कि आखिर इसके पीछे क्या रणनीति है!