पूर्व CM दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में BJP के पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

1734

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने विधानसभा क्षेत्र के सिलावद पहुंचे, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कहां राजा महाराजा बिक गए लेकिन नहीं बिका एक भी आदिवासी विधायक, सम्मेलन में बीजेपी के पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। वही कांग्रेस नेता राजन मंडलोई ने भरी हुंकार, चार हजार से ज्यादा समर्थकों को लेकर पहुँचे सभा स्थल

बड़वानी: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सिलावद गांव पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में BJP के पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वही दिग्विजय सिंह की सभा में बड़वानी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई अपने चार हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ रैली लेकर पहुँचे।

सभा स्थल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसते नजर आए उन्होंने महंगाई को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में दवाई खाने पीने का सामान किसानों की खाद सहित बिजली महंगी हो गई है इतना ही नहीं सरकार हर चीज पर टैक्स लगा रही है सिर्फ हवा पर ही टैक्स बाकी है वह भी कोरोना में उन्होंने पूरा कर दिया और ऑक्सीजन पर भी टैक्स ले लिया। जब कांग्रेस की सरकार थी और मैं मुख्यमंत्री था तब किसानों के बिजली बिल माफ किए थे कमलनाथ की सरकार में किसानों के बिजली बिल आधे कर दिए थे लेकिन भाजपा की सरकार में हजारों रुपए के बिल थमाया जा रहे हैं।

भाजपा की सरकार में राजा महाराजा सभी बिक गए लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका किसी को 40 करोड़ किसी को 20 करोड़ का ऑफर दिया लेकिन वह नहीं बिका आज वह सभी विधायक हमारे साथ बैठे हैं। आदिवासी का मूल चरित्र इमानदारी होता है बेईमानी नहीं आदिवासी जो कहता है वह करके दिखाता है। किसान सम्मान निधि के नाम पर सरकार किसानों को 6000 रु खाते में डाल रही है लेकिन महंगाई के नाम पर उनसे इसके दुगुना रुपए वसूल कर रही है। लाडली बहना योजना शुरू की है शिवराज सरकार को 20 साल के बाद महिलाओं की याद आई।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्हें पक्की नौकरी दी जाएगी और साडे 7000 से ₹10000 तक वेतन देंगे।

रोजगार सहायकों की नौकरी पक्की करेंगे हमने पंचायतों को नौकरी देने का अधिकार दिया था सरकार बनी तो एसटी एससी के डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत को शिक्षकों की भर्ती का अधिकार देंगे महिलाओं को हर महीने ₹15 देंगे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को हर माह ₹6000 की पेंशन सीधे खाते में दी जाएगी। भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है आदिवासियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, दिग्विजयसिंह (राज्यसभा सांसद, कांग्रेस)-