WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष ने आत्महत्या की कोशिश की

WhatsApp Image 2022 02 09 At 3.06.51 AM 696x999

Sagar : पूर्व भाजपा नेता और मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया गया है। बताया गया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। ये घटना मंडी बामोरा की है।

जहर खाने की घटना का पता चलने पर परिजन उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें सागर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। बताया गया कि उन्होंने कीटनाशक पदार्थ पिया था।

डेढ़ साल पहले मंडी बामोरा में एक युवक पर गोली चलाई गई थी। मामले में शिवशंकर पटैरिया पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। केस न्यायालय में विचाराधीन है।

निलंबित भाजपा नेता शिवशंकर पटेरिया अक्सर विवादों में रहे हैं। इस कारण उन्हें भाजपा ने पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, पूर्व वित्तमंत्री राघव जी के अश्लील सीडी कांड में भी शिवशंकर पटेरिया की भूमिका थी।

निलंबित किए जाने के बावजूद खुद को भाजपा का सच्‍चा कार्यकर्ता बताने वाले पटेरिया ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा है। सन 1988 में मंडी बमोरा के सरपंच के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले पटेरिया उर्दू शायरी के भी शौकीन है।