आधी कीमत में सोना देने का झांसा देकर कारोबारी से 3 लाख की ठगी

आरोपियों के खिलाफ डेढ़ साल बाद केस दर्ज

516
Gold Down : दीवाली पर सोना और चांदी दोनों नीचे उतरे

आधी कीमत में सोना देने का झांसा देकर कारोबारी से 3 लाख की ठगी

भोपाल। बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर डेढ़ साल बाद अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शातिर जालसाजों ने असली सोना दिखाकर कारोबारी से तीन लाख रूपए ले लिए और नकली सोना थमा कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसआई एमएल सोलंकी ने बताया कि मूलत: जबलपुर निवासी राजेन्द्र पाल(65) का आॅप्टीकल फायबर का कारोबार है। वह यहां रचना टॉवर सुभाष नगर विश्राम घाट के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2021 को न्यू सब्जी मंडी बैरागढ़ के पास उनका टेलीफोन लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वह साइट विजिट पर थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें मिले। दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास चांदी के सिक्के, सोनी की गिन्नियां और सोने के कुछ मोती हैं। जिन्हें वे पैसों की जरूरत के कारण आधे दाम में बेचना चाहते हैं। इस पर फरियादी ने मोलभाव कर चांदी के सिक्के, सोने की गिन्नियां, सोने के मोती देखे और तीन लाख रूपए में सौदा तय कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने उनसे तीन लाख रूपए लिए और नकली माल देकर चम्पत हो गए। जब उन्होंने सोने की गिन्नियां ज्वेलर्स के यहां पहुंच कर चेक कराई तो पता चला कि वह नकली है। इसके बाद वह वापस जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वापस नहीं आए। डेढ़ साल बाद बुधवार को अचानक थाने पहुंचे और एक शिकायती आवेदन दिया। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।