WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cheating in Friendship : गरबा पंडाल में दोस्ती, फिर 75 लाख के गहने ठगे   

गैंबलिंग के शौकीन बड़नगर के युवक ने धोखे से गहने लिए  

Gold Price

  Indore : 45 साल की हाई प्रोफाइल महिला से दोस्ती करके 75 लाख रुपए की डेढ़ किलो सोने की ज्वेलरी ठगी का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने छह महीने बाद उस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तब पता चला कि ठग राहुल पुत्र सुरेश चंद्र ने यह गहने गेम्बलिंग के शौक में उड़ा दिए। गोल्ड का कुछ हिस्सा बेच भी दिया।

महिला की उसकी दोस्ती एक गरबा पंडाल में हुई थी। जब पति ने पूजा के लिए गहने मांगे, तो खुलासा हुआ कि वह घर के तमाम गहने एक लड़के राहुल को दे चुकी थी। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर में रहने वाले संदीप ने बताया था कि पत्नी से दोस्ती करके बड़नगर (उज्जैन) के राहुल संघवी ने लाखों रुपये कीमत के गहने ठगे लिए। राहुल करीब छह महीने से पुलिस को छका रहा था।

टीम को जानकारी लगी कि वीणा नगर इंदौर स्थित वह अपने घर पर आया हुआ है। वहां से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अक्टूबर 2019 में एक गरबा पंडाल के दौरान आरोपी राहुल से महिला एक सामान्य परिचय हुआ था। एक महीने बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और व्हाट्सएप का नंबर ले लिया।    इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान राहुल ने उससे कहा कि पिता की तबीयत काफी खराब है, हार्ट प्रॉब्लम है। आरोपी ने इस दौरान झांसे में लिया और उससे डेढ़ किलो सोना और एक किलो के लगभग चांदी के साथ एक लाख रुपए नकद ले लिए। इसके एवज में राहुल ने करीब 40 लाख रुपए का चेक देने के बाद कुछ समय में जूलरी लौटाने की बात कही।

पति ने जेवर मांगे तो खुलासा
2021 में आरोपी राहुल ने ज्वैलरी वापस करने के लिए पीड़िता को भरोसा दिलाया था। उसने यह कहकर जेवर नहीं दिए कि उसका भाई एक मामले में जेल में बंद है। नवंबर 2021 में जब पति ने महिला से पूजा के लिए जेवर मांगे तो पता चला कि उसने पूरे जेवर एक लड़के को दे दिए हैं और वह भाग चुका है। सुनते ही पीड़िता के पति की पैर तले जमीन खिसक गई। उसने बताया था कि उसके दोस्त नितिन पटेल और हर्षित के पास ये जेवर रखे हुए हैं। उसे वह समय मिलते ही जल्द वापस दे देगा। इसके बाद राहुल अपना मोबाइल बंद कर लिया।

चेक लगाया तो अकाउंट खाली
राहुल ने ज्वेलरी लेने के एवज में 40 लाख का चेक संदीप की पत्नी को दिया था। 2022 में उन्होंने चेक को बैंक में लगाया तो पता चला कि उक्त बैक में पूरा अकाउंट खाली है। जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से धोखा होने की बात समझ आई। मामले में दंपति ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। जिसके बाद मामले में पुलिस ने राहुल को आरोपी बनाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई और गोवा में जुआ खेलने का शौकीन है। उसने कुछ जेवर बेचकर उसे ठिकाने लगा दिया। मामले में पुलिस आरोपी से रिकवरी करने में लगी हुई है।