WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Gift of Vermilion : सामूहिक विवाहों में UP सरकार दुल्हनों को ‘सिंदूरदानी’ उपहार में देगी, अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई!

475
WhatsApp Image 2025 05 28 At 17.00.36

Gift of Vermilion : सामूहिक विवाहों में UP सरकार दुल्हनों को ‘सिंदूरदानी’ उपहार में देगी, अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई!

सामूहिक विवाह योजना में कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा और प्रति जोड़ा खर्च बढ़ाया गया!

Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को अक्षुण्ण रखने के लिए बड़ा फैसला किया। इसके तहत राज्य में शादी के दौरान सभी दुल्हनों को राज्य सरकार की तरफ से सिंदूरदानी उपहार में मिलेगी। उत्तर प्रदेश की सरकार का यह फैसला राज्य की महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में एक अनोखी पहल है। राज्य में इस योजना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत लागू किया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
मुख्यमंत्री मंगलवार को ‘सामूहिक विवाह योजना’ के तहत गोरखपुर में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अब सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले उपहारों में दुल्हनों को सिंदूरदानी भी दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा और प्रति जोड़ा खर्च भी बढ़ा दिया। योजना का लाभ लेने के लिए कन्या पक्ष की आय सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दी। वहीं, प्रति जोड़ा खर्च भी 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर किसी की जिंदगी बदलना चाहती है। अगर हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना है, तो हमें दूरदराज के इलाकों में रहने वाले हर व्यक्ति के बारे में सोचना होगा। हमें गरीबों की जिंदगी बदलनी होगी। हमने गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हमें मिलकर हर परिवार को सशक्त बनाना चाहिए और विकास की राह पर एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए।