WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Gold Price Today: सोने और चांदी के दाम पर लगा स्पीड ब्रेक, अचानक से आई इतनी ज्यादा गिरावट

Gold Price Today: सोने और चांदी के दाम पर लगा स्पीड ब्रेक, अचानक से आई इतनी ज्यादा गिरावट

भारत में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। सोना 170 रुपये सस्ता होकर 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है।

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कोई गिरावट नहीं देखी गई थी। सोना 280 रुपया महंगा होकर 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा था। वहीं उससे पहले के सत्र में आखिरी बार सोना 650 रुपया महंगा हुआ था। चांदी कल 600 रुपये महंगा हुई थी और 57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर घटकर 550.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.94 अरब डॉलर घटकर 553.10 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों FCA) में गिरावट से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। समीक्षाधीन सप्ताह में एफसीए 2.51 अरब डॉलर घटकर 489.59 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।