WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Government Transfers IAS Officers In MP: इंदौर कलेक्टर सहित कई कलेक्टरों के तबादले

2659
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

Government Transfers IAS Officers In MP: इंदौर कलेक्टर सहित कई कलेक्टरों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल का एमडी भी बनाया गया है। माना जा रहा है कि अगले 2 माह बाद इंदौर में होने जा रही इन्वेस्टर समिट और प्रवासी सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठा प्रसंगों को देखते हुए मनीष सिंह को यह जवाबदारी दी गई है।

2000 बैच की श्रीमती सोनाली वयंगनकर को संचालक प्रशासन अकादमी से हटाकर अब आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी पदस्थ किया गया है। जबलपुर के कलेक्टर इलैया राजा को अब इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीमती षणमुख प्रिया मिश्रा सीईओ मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास को संचालक कर्मचारी चयन मंडल भोपाल बनाया गया है।

सौरव कुमार सुमन अब कलेक्टर जबलपुर होंगे,वह अभी तक छिंदवाड़ा में कलेक्टर हैं। संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर उमरिया को सीईओ मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड और संचालक रोजगार बनाया गया है। चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर देवास को अब आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल बनाया गया है।कलेक्टर सीधी मुजीब उर रहमान खान को संचालक प्रशासन अकादमी भोपाल बनाया गया है।

पंकज जैन कलेक्टर धार को अब प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड भोपाल बनाया गया है। चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर सीहोर सदस्य सचिव मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल होंगे। रोहित सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर को प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम, प्रवीण सिंह कलेक्टर बुरहानपुर कलेक्टर सीहोर, राजीव रंजन मीणा कलेक्टर सिंगरौली से प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खनिज निगम,विक्की कार्तिकेयन कलेक्टर मुरैना से उप सचिव वित्त विभाग, अवधेश शर्मा कलेक्टर आगर मालवा से अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन,कृष्ण देव त्रिपाठी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश कलेक्टर उमरिया, अरुण सिंह परमार उपसचिव कलेक्टर सिंगरौली,प्रियंक मिश्र कलेक्टर कटनी से धार ,कैलाश वानखेड़े उप सचिव से कलेक्टर जिला आगर मालवा l

अवि प्रसाद अपर कलेक्टर जिला उज्जैन से कलेक्टर कटनी, शीतला पटले अपर आयुक्त सागर से कलेक्टर छिंदवाड़ा, साकेत मालवीय सीईओ सिंगरौली से कलेक्टर सीधी,ऋषभ गुप्ता सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर से कलेक्टर देवास,अंकित अस्थाना सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल से कलेक्टर मुरैना, रिजु बाफना नगर निगम भोपाल से कलेक्टर नरसिंहपुर , भव्या मित्तल अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर से कलेक्टर बुरहानपुर, गौरव बैनल अपर आयुक्त नगरी प्रशासन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल।