GP Singh Arrest : छत्तीसगढ़ के निलंबित और फरार ADG जीपी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में अफवाह फैलाकर फरार IPS को पकड़ा गया

479

Raipur : छत्तीसगढ़ के निलंबित ADG जीपी सिंह को EOW दिल्ली से गिरफ्तार करके रायपुर ला रही है। फरार IPS जीपी सिंह पर राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति जैसे कई मामले हैं। वे 6 महीने से फरार थे। जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW) की टीम ने पकड़ा है। आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह जैसे मामलों में जीपी सिंह साल 2021 के जुलाई महीने से फरार थे।
निलंबित ADG जीपी सिंह को गिरफ़्तार करने के लिए रायपुर पुलिस, EOW और ACB की 4 सदस्यीय टीम पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में डेरा डाले थी। इस बीच टीम के कुछ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी भी मिली। टीम का संक्रमित होना महज अफ़वाह थी। जीपी सिंह ने इस अफवाह को यकीन मानते हुए अपना ठिकाना बदलने की तैयारी कर ही रहे थे कि रायपुर की टीम ने उनकी गिरफ्तारी कर ली।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने ADG जीपी सिंह (GP Singh) और उनके संबंधियों के अलग अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ 1 जुलाई 2021 को तीन दिन तक छापेमारी की थी। इस छापे में जीपी सिंह और उनके संबंधियों से करीब 10 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने कही थी।
एसीबी की कार्रवाई के बाद निलंबित IPS जीपी सिंह के निवास पर एक डायरी मिली थी, जिसमें तमाम लेनदेन का जिक्र था। डायरी सबूत को आधार बनाकर सिंह के खिलाफ राजद्रोह का भी मामला राजधानी के कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया गया था।

याचिका ख़ारिज, गिरफ्तारी तय
निलंबित जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका ख़ारिज होने के बाद तगड़ा झटका लगा था। इस मामलें की सुनवाई CJI ने की थी। याचिका खारिज होने के बाद अब उनके पास सरेंडर करने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। जीपी सिंह ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक और जांच पर स्टे नहीं मिलने से उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। याचिका ख़ारिज होने के बाद जीपी सिंह रायपुर से फरार चल रहे थे। अज्ज उनकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई।