Gujarat Election : गुजरात में भाजपा सबसे बड़ी जीत की तरफ बढ़ी! 

कांग्रेस और 'आप' मुकाबले से बाहर होने लगी!

545

Gujarat Election : गुजरात में भाजपा सबसे बड़ी जीत की तरफ बढ़ी!

Gandhinagar : गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 1 दिसंबर को 60.20 लोगों ने वोट डाला, जबकि 5 दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों से बहुत आगे है। भाजपा 139 सीटों पर आगे चल रही है। ‘आप’ की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रतिष्ठा वाली वीरमगाम से हार्दिक पटेल आगे है। जबकि, बडगाम में जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) आगे, गांधीनगर (दक्षिण) से अल्पेश ठाकोर (भाजपा) आगे हैं। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर (नॉर्थ) से आगे चल रही हैं।

खंभात सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। उन्हें ‘आप’ ने सीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वे मौजूदा समय में भी विधायक हैं।