WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Gujarat Election : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे!

चुनाव आयोग ने गुजरात मे विधानसभा चुनाव की घोषणा की।

1114

Gujarat Election : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे!

New Delhi : चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसम्बर को नतीजों की घोषणा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यह घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश के मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव आयोग से प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आकाशवाणी भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है।

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस बार 4.6 लाख नए मतदाता वोटिंग करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।

3.2 लाख नए मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50प्रतिशत मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।

शिपिंग कंटेनर भी पोलिंग स्टेशन 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 33 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जो युवा पोलिंग टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे, ये युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इस बार शिपिंग कंटेनर को भी पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पहली बार शिपिंग कन्टेनर भी पोलिंग स्टेशन के रूप में काम करेगा। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है। पोस्टल वोट के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधि जाएंगे। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है।