Guna Borewell Accident :बोरवेल में गिरे सुमित को बचाया नहीं जा सका, 16 घंटे बाद निकाला गया!

जानिए, डॉक्टर ने सुमित की मौत की वजह क्या बताई!

705

Guna Borewell Accident :बोरवेल में गिरे सुमित को बचाया नहीं जा सका, 16 घंटे बाद निकाला गया!

Guna : बोरवेल में गिरे 10 साल के सुमित की अंततः मौत हो गई। 28 दिसंबर की शाम बोरवेल में गिरे इस बच्चे को 29 दिसंबर की सुबह 16 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल की ओर ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टर के मुताबिक, अधिक ठंड के चलते अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। गुना में शनिवार की शाम 5 बजे बोरवेल में 10 साल का मासूम सुमित गिर गया था।

उसे बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत प्रशासन और पुलिस बल रात से ही कार्य कर रहा था। अंतत: उसे लगभग 16 घंटे बाद रविवार की सुबह 9:30 बजे बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चे को वेंटिलेटर पर तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उसे मृत घोषित कर दिया।