WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Hardik Patel in BJP : हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, पहले दुर्गा और गौ पूजा की

गुजरात में जल्द ही कांग्रेस के खिलाफ कैम्पैन शुरू करेंगे

Hardik Patel in BJP

Hardik Patel in BJP : हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, पहले दुर्गा और गौ पूजा की

Gandhi Nagar : जिस राजनीतिक पार्टी के खिलाफ आंदोलन करके हार्दिक पटेल ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी, आज वे उसी भाजपा में वह शामिल हो गए। शामिल होने से पहले वह पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगे हुए भी नजर आए। गुरुवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचने से पहले मां दुर्गा की पूजा की, उसके बाद गौ पूजा भी की। उन्होंने भाजपा विरोध के साथ सात साल पहले अपनी राजनीति शुरू की थी।

hardik patel 50
भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तुलना भगीरथ से की है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘राष्ट्रीय हित, राज्य हित, जनहित और सामाजिक हित की भावनाओं के साथ आज से एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं। भारत के सफल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के कार्य में छोटा , श्री नरेंद्र भाई मोदी जी। मैं एक सैनिक के रूप में काम करूंगा।’ हार्दिक पटेल ने कहा कि वे गुजरात में जल्द ही कांग्रेस के खिलाफ कैम्पैन शुरू करेंगे।

Hardik Patel in BJP
जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, उस समय उनके इस्तीफे की भाषा, भाजपा कार्यकर्ता की तरह नजर आई थी। जिसमें वे राष्ट्रवाद, धारा-370 को हटाने जैसे कदमों का समर्थन करते दिखाई दिए थे। जाहिर है भाजपा में शामिल होने की पटकथा 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफे के समय ही लिख दी गई थी। हार्दिक पटेल का भाजपा में शामिल होना उन्हें कितना फायदा पहुंचाएगा यह तो वक्त बताएगा। लेकिन, 2022 के चुनावों के पहले भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कर गुजरात में यह तो संदेश दे दिया है कि वह धुर विरोधी को अपने साथ जोड़ सकती है।

Hardik Patel in BJP : हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, पहले दुर्गा और गौ पूजा की
भाजपा ने गुजरात में अपने सबसे बड़े विरोधी कांग्रेस को भी कमजोर कर दिया है। हार्दिक पटेल की अभी तक की राजनीति को देखा जाए तो वह भाजपा विरोध पर टिकी हुई थी। उन्हें पहचान 2015 के पाटीदार आंदोलन से मिली। वह पाटीदार समुयदाय के सरदार पटेल ग्रुप से जुड़े हुए थे। इसी ग्रुप ने पाटीदार आरक्षण की मांग की थी। साल 2015 के आंदोलन में सूरत रैली और अहमदाबाद के जीएमसी ग्राउंड रैली ने हार्दिक पटेल को पाटीदार आंदोलन का चेहरा बना दिया। आलम यह था कि सूरत रैली में करीब 3 लाख और अहमदाबाद रैली में 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया। इसी आंदोलन के दौरान 14 पाटीदारों की मौत भी हुई। जिन्हें हार्दिक पटेल शहीद कहा करते थे और भाजपा को गुंडो की पार्टी कहते थे। एक बार उन्होंने अमित शाह को जनरल डायर तक कह दिया था

P Nadda’s Instructions : नेता पुत्रों को टिकट नहीं, अफसरों का सीधा CM से मिलना गलत!