MP में दो दिन के बाद गर्मी,चार दिन के बाद बारिश, चक्रवात और हुआ विशाल

712

MP में दो दिन के बाद गर्मी,चार दिन के बाद बारिश, चक्रवात और हुआ विशाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवात का आकार पहले से तीन गुना बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार साइक्लोन मैंडूस नामक चक्रवात के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आज सुबह यह उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंच गया है। इस साल मानसून के बाद बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह दूसरा उष्णकटिबंधीय तूफान होगा।

चक्रवात चेन्नई से आंध्रा प्रदेश होते हुए तेलंगाना, ओडिसा की ओर बढ़ेगा। इसके असर से केरल, कर्नाटक, में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बादल होंगे। मध्य प्रदेश में चक्रवात के चलते दो दिन बार रात का तापमान बढ़ेगा और चौथे दिन से बारिश की सम्भावना भी बढ़ेगी।

कश्मीर में अगले दो दिन में बारिश बर्फ़बारी हो सकती है। दिल्ली में बादल छाएंगे।