धार भोजशाला में हिन्दू धर्मावलंबियों ने पूजा अर्चना शुरू की, केंद्रीय मंत्री, कलेक्टर-एसपी ने भी पूजा की

34

धार भोजशाला में हिन्दू धर्मावलंबियों ने पूजा अर्चना शुरू की, केंद्रीय मंत्री, कलेक्टर-एसपी ने भी पूजा की

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार: धार की ऐतिहासिक भोजशाला में कल रात को ASI की जारी गाइडलाइन के बाद आज सुबह से ही हिन्दू धर्मावलंबियों हाथ में मां वाग्देवी के चित्र को लेकर पहुंचे और पूजा अर्चना शुरू की।

इस अवसर पर भोजशाला के गर्भगृह में रंगोली बनाकर उसे आकर्षक सजाया गया। इसके पूर्व उस स्थान को गोमूत्र से धोकर पवित्र किया गया। वहीं भोजशाला के बाहर ज्योति मंदिर में अखंड जोत को भी भोजशाला के गर्भगृह में स्थापित किया गया। साथ ही सूर्योदय से मंत्रोच्चार भी प्रारंभ हो गया है। वहीं भक्त अपने आप को इस खुषी के वातावरण को रोक नहीं पाए और जमकर थिरके और अपनी खुशी का इजहार किया।

इस तरह से आज यहां पर पूजा प्रारंभ हो गई। वहीं इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, मांडू के संत महामंडलेश्वर निसर्ग दास जी महाराज भी भोजशाला में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। वहीं कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं एसपी सचिन शर्मा भी भोजशाला पहुंचे और उन्होंने भी पूजा अर्चना की।

 

आज सुबह सूर्योदय से ही हिन्दू समाज व भोज उत्सव समिति के सभी कार्यकर्ता पहुंच चुके है और सुबह से ही देवी अनुष्ठान प्रारंभ हो चुका है। भोजशाला का शुद्धिकरण हो रहा है। अभी 11ः45 बजे पूरा हिन्दू समाज यहां महाआरती करेगा।

भोजशाला को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस भोजशाला को पुराने वैभव में लौटाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा- जनता को बधाई देती हूॅ। मैं जिला पंचायत अध्यक्ष तभी जब शुक्रवार आता था तब तनाव का माहौल रहता था। अब तनाव खत्म हो गया है। कोई भी व्यक्ति चाहे जब आ सकता है। अब इंतजार खत्म हो गया है और दर्शन कर सकते है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कहा कि और अच्छी तरीके से विकसित किया जाएगा। ताकि देश प्रदेश से लोग यहां आए और दर्शन प्राप्त कर देवी का ज्ञान प्राप्त करे।