WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान गए तो देश में नौकरी नहीं मिलेगी: Don’t go to Pakistan for Higher Education

906

NewDelhi: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने भारतीय छात्रों से अपील की कि वे पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश न लें, अन्यथा वे अपने देश में कोई नौकरी या उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पात्र नहीं रहेंगे।चीन के संस्थानों में भारतीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने से बचने की चेतावनी देने के एक माह के भीतर यूजीसी और एआईसीटीई (UGC & AICTE ) की ओर से संयुक्त रूप से यह परामर्श जारी किया गया है।कोई भी भारतीय नागरिक या भारत का प्रवासी नागरिक जो पाकिस्तान के किसी भी डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेते हैं तो वह पाकिस्तान में अर्जित ऐसी शैक्षिक योग्यता के आधार पर भारत में रोजगार पाने के लिए पात्र नहीं होंगे।

भारत में रोजगार हासिल करने के लिए पात्र नहीं होंगे
परामर्श पत्र में कहा गया है, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान न जाएं।पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शिक्षण संस्थान में कोई भी भारतीय नागरिक या भारतीय मूल का विदेश नागरिक (OCI) प्रवेश लेना चाहता है तो वह पाकिस्तानी प्रमाण-पत्र (Pakistani certificate) के आधार पर भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए पात्र नहीं रह जाएगा। परामर्श के अनुसार, प्रवासी नागरिक और उनके बच्चे, जिन्होंने पाकिस्तान में पूर्व में शिक्षा पाई है तथा भारत द्वारा उन्हें नागरिकता मिली हुई है, वे भारत में रोजगार हासिल करने के लिए पात्र होंगे, बशर्ते गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा मंजूरी मिले।

देखिए UGC & AICTE का इस बारे में परामर्श पत्र

WhatsApp Image 2022 04 23 at 12.07.55 PM