IMC’s Green Bond : इंदौर नगर निगम ग्रीन बांड का पब्लिक इशु लाने वाला ल देश का पहला शहर!

महापौर ने आज ग्रीन बांड के लिए मुंबई में रोड शो किया!

752

IMC’s Green Bond : इंदौर नगर निगम ग्रीन बांड का पब्लिक इशु लाने वाला ल देश का पहला शहर!

इंदौर। इंदौर नगर निगम का 244 करोड़ का ग्रीन बांड का पब्लिक इशू जारी किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुंबई के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बोर्ड रूम में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इंदौर में पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी किए जा रहे ग्रीन बांड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ब्रोकर मीट तथा वेबिनार के ज़रिए भी महापौर ने ग्रीन बॉन्ड के पब्लिक इशु जारी करने के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह व अन्य उपस्थित थे।

ग्रीन बांड का पब्लिक इशु जारी करने वाला इंदौर देश का पहला शहर है। जिसमें ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस बांड की मूल्य राशि रूपए 1 हजार प्रति बॉन्ड है, जिसमें इफैक्टिव कूपन रेट 8.25% तथा प्रभावी वार्षिक दर 8.41% है, जिसको एए प्लस व एए की रेटिंग प्राप्त बांड है। यह ग्रीन बांड 10 फरवरी से पब्लिक के लिए जारी किए जाएंगे और 14 फरवरी को बंद होंगे।

प्रस्तावित ग्रीन बांड का पब्लिक इशू

इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के माध्यम से इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा राशि रू. 244 करोड़ के ग्रीन बांड का पब्लिक इशू जारी किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति सीधे भागीदारी करते हुए बांड की ख़रीदी कर पर्यावरण सहयोगी गतिविधियों में सहायता कर सकता है।

यह एक नगरीय वित्तीय नवाचार होने के साथ ही सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधि है। जनता कि भागीदारी से जमा कुल राशि 244 करोड़ से 60 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र जलूद (जिला- खरगोन) में लगाया जाएगा, जिससे प्रतिमाह राशि रू. 4-5 करोड़ की बिजली खर्च में बचत इंदौर को होगी ।

बांड की प्रमुख विशेषताएं

● बांड का मूल्य राशि रू. 1,000 प्रति बांड।

● कूपन साइज : 8.25% अर्ध वार्षिक परिपक्वता अवधि (मैचुरिटी) 8 साल।

यह बांड चार भाग में ट्रेडेबल कोमोडिटी है, जिसकी लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में की जाएगी। ट्रेडेबल कोमोडिटी होने के कारण आमजनो (निवेशकों) को बांड के ट्रेड के माध्यम से भी लाभ होगा। इंदौर नगर पालिक निगम को ट्रेडिंग हेतु AA एवं AA* रेटिंग दी गई है।

बांड की जानकारी 3 फरवरी से 9 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर विस्तृत प्रचार प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक निवेशकों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रचार प्रसार के लिए देश के विभिन्न शहरों रोड शो का आयोजन किया जाएगा।