WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Impact of ‘The Kerala Story’ :’द केरल स्टोरी’ से हिम्मत आई, धर्म बदलने के दबाव की शिकायत!

प्रेमी फैजान को पुलिस ने दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया!

821

Impact of ‘The Kerala Story’ :’द केरल स्टोरी’ से हिम्मत आई, धर्म बदलने के दबाव की शिकायत!

Indore : एक मुस्लिम युवक ने साथ पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती की, फिर प्रेम का झांसा दिया। इसके बाद संबंध बनाए और शादी का भरोसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। लड़की तब तो कोई विरोध नहीं कर सकी, पर ‘द केरला स्टोरी’ देखने के बाद उसमे हिम्मत आई और उसने अपने कथित प्रेमी फैजान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार करवा दिए।

वर्ग विशेष के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में यह मामला दर्ज किया। यह मामला खजराना इलाके का है। लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती कोचिंग में पढ़ने वाले फैजान नाम के युवक से हुई थी। दोस्ती अचानक प्यार में बदल गई और आरोपी फैजान ने शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद अचानक युवक के तेवर बदल गए। वो लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर मारपीट भी करने लगा।

बताया जाता है कि लड़की दो दिन पहले ‘द केरल स्टोरी’ फ़िल्म देखकर आई थी। फिल्म देखने के बाद युवती में हिम्मत आई और वह पुलिस थाने पहुंची। जहां आरोपी फैजान के खिलाफ मामला कराया। मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया।