WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MLA पूजा पाल के ट्वीट पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, CM योगी से मुलाकात बनी चर्चा का विषय

MLA पूजा पाल के ट्वीट पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, CM योगी से मुलाकात बनी चर्चा का विषय

प्रयागराज: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। उनके वकील श्याम चंद्र पाल ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई।

पूजा पाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निकाला। इसका जवाब देते हुए पूजा पाल ने ‘X’ पर लिखा था, “मुझे इलेक्शन की सीट की फिक्र नहीं है। मुझे मेरे पति के हत्यारों का टिकट जहन्नुम के लिए कटने की खुशी है।” इसी ट्वीट पर उमेश यादव ने टिप्पणी की, “जय हो, आपको ईश्वर सीधा बैकुंठ प्रदान करें।” विधायक के वकील ने इसे अपमानजनक बताते हुए पुलिस से शिकायत की।

FIR में बताया गया कि उमेश यादव ने लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी टिप्पणी की जो पूजा पाल और उनके समुदाय की भावनाओं को आहत करती है। वकील ने कहा कि बिना सख्त कार्रवाई के ऐसे घटिया व्यवहार बढ़ेंगे और समाज खराब होगा। पुलिस ने कहा है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।

इस बीच, पूजा पाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “सीएम के नेतृत्व में गुंडों-माफिया को उनके सही स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जो बहुत जरूरी है।” यह साफ करता है कि पार्टी से निकाले जाने के बाद भी पूजा पाल मुख्यमंत्री योगी के साथ खड़ी हैं।