WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राजस्थान में पेट्रोल पंप डीलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के मध्य हुआ समझौता

842
WhatsApp Image 2023 09 15 At 4.26.06 PM

राजस्थान में पेट्रोल पंप डीलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

गोपेंद्र नाथ भट्ट

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल दस दिन के लिए स्थगित कर दी है।

राज्य सरकार की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन को वार्ता में यह आश्वस्त किया है कि इस मसलें पर राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया जाएगा और यह कमेटी प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगाए जा रहें वेट की समीक्षा करेगी और उसके बाद इस पर कोई उचित निर्णय किया जाएगा।