Indore Alert : मुंबई में जिस संदिग्ध की तलाश वो सरफराज इंदौर का निवासी!

आतंकवादी के मां-बाप को घर से उठाए जाने की भी जानकारी!

1388
Indore Alert

Indore Alert : मुंबई में जिस संदिग्ध की तलाश वो सरफराज इंदौर का निवासी!

Indore : मुंबई पुलिस से मिले एक सीक्रेट मेल के बाद इंदौर के चंदन नगर इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। दिल्ली से National Investigation Agency (NIA) ने मुंबई पुलिस को एलर्ट किया था कि इंदौर के चंदन नगर की ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला ‘खतरनाक’ आतंकवादी सरफराज मेमन के फ़िलहाल मुंबई में होने की सूचना है। पाकिस्तान, चीन और हांगकांग से प्रशिक्षण लिए इस ‘खतरनाक’ व्यक्ति के देश में घुसने पर पुलिस को सतर्क किया गया। NIA का दावा किया है कि ये व्यक्ति कानून और व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने मुंबई पुलिस को मेमन का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट भी भेजा है। मुंबई पुलिस के इंदौर पुलिस को जानकारी देने के बाद से जहां इंदौर पुलिस मेमन की और ज्यादा जानकारी खोज रही है, वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार सरफराज को लेकर इंदौर पुलिस भी अलर्ट पर है। NIA ने ईमेल में कहा है कि अब वह मुंबई पहुंच गया है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। वह बहुत ही खतरनाक है। सूत्रों ने कहा कि मेमन को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
इंदौर पुलिस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि भी की कि सरफराज मेमन के घर से उसके मां-बाप को उठाया गया है। उनसे सरफराज के बारे में जानकारी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग लेकर लौटा सरफराज मेमन देश में बड़ा हमला करने की फिराक में घूम रहा है।

इंदौर के आसपास SIMI और PIF सक्रिय
इंदौर को लेकर सतर्कता इसलिए बरती जा रही है कि निमाड़ और मालवा इलाका कभी ‘सिमी’ का गढ़ रहा है और यहां से ‘सिमी’ (SIMI) के कई सदस्य पकड़ाए गए थे। एक समय प्रतिबंधित संगठन ‘सिमी’ यहां पर बहुत एक्टिव था। कुछ दिन पहले PIF के सदस्यों को इंदौर में पकड़ा गया था। उसके सदस्य इंदौर, भोपाल समेत मप्र के शहरों में एक्टिव बताए जाते हैं।

धमकी भरे ईमेल से मिला सुराग
NIA को फरवरी के पहले सप्ताह में एक धमकी भरा मेल मिला था। उसमें एक व्यक्ति ने खुद के तालिबानी होने का दावा करते हुए मुंबई में हमला करने की धमकी दी थी। NAI ने पिछले दिनों देश में कई जगह इस मेल की सत्यता जानने के लिए छापे मारे थे। इस दौरान NAI ने कई संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि ठाणे पश्चिम, महाराष्ट्र निवासी खालिद मुबारक खान (21) और तमिलनाडु निवासी अब्दुल्ला (26) को गिरफ्तार किया गया है। 14 फरवरी 2023 को, सूचना मिली थी कि दो कट्टरपंथी व्यक्ति कुछ अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई के रास्ते दिल्ली आए हैं। पाकिस्तान स्थित हैंडलर की मदद से आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को लाल किले के पास गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक तार कटर बरामद किए थे।

Video,Girls Smoking In Train : लड़कियों ने ट्रेन में रात भर खींचा गांजा, रेलमंत्री को किया गया ट्वीट