इंदौर में जन्मी महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन

2534

Mumbai: मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी देश की मशहूर गायिका, स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के सीख मोहल्ले में हुआ था।

अंतिम संस्कार 

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा|

राष्ट्रीय शोक घोषित

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है|