Voice Nightingale Calm : लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह शिवाजी पार्क में रखी जाएगी 

1406
Bharatratna Lata Mangeshkar with nephew Adinath Mangeshkar and Usha sister addressing a press conference to announce the awards have been instituted by Mangeshkar family in the memory of Lata Mangeshkar's father, singer-actor Dinanath Mangeshkar Ashish Raje ,Mumbai Mirror 13 April 2014

Mumbai : 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। सुबह 8.12 पर उन्होंने ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया। लता मंगेशकर पिछले 27 दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन देश की सबसे बड़ी घटना है। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।

भारत ने आज अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। कोरोना की कर्कशता स्वर कोकिला को लील गया। सुर साम्राज्ञी लता जी कोरोना से जंग हारकर दुनिया को विदा कह गईं। उनके निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवा जी पार्क में रखी जाएगी। 92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।

8.12 बजे अंतिम सांस ली

उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी लेकिन ICU में ही रखा गया, लेकिन रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।

स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता जी आज अनंत यात्रा पर चली गईं।

नौकर के कारण कोरोना की चपेट में

लता जी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए संदेश देती थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे अपने कमरे में ही ज्यादा समय गुजारती थीं। उनके घर के एक स्टॉफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।