WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home साहित्य

International World Friendship Forum: अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के विधा पुरस्कारों की घोषणा

International World Friendship Forum: अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के विधा पुरस्कारों की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने 2024 के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का
1) माँ सुरतवन्ती वर्मा समाज सेवा पुरस्कार भोपाल निवासी विजयकांत वर्मा को
2) राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान जोधपुर निवासी प्रगति गुप्ता के कथा संग्रह कुछ यूं हुआ उस रात को
3) पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कथा सम्मान रांची निवासी अनीता रश्मि के कथा संग्रह हवा का झोंका थी वह को
4) डॉ शिव शरण द्विवेदी स्मृति काव्य शिरोमणि पुरस्कार पंचकूला हरियाणा निवासी नीरू मित्तल के काव्य संग्रह शब्दों की परछाइयां को
5) पूजा स्मृति कविता सम्मान गाजियाबाद निवासी डॉक्टर उपासना दीक्षित के काव्य संग्रह मन तो सच्चा है जी को
6)उदार व्यंग्य पुरस्कार टीकमगढ़ निवासी रामस्वरूप दीक्षित के व्यंग्य संग्रह टांग खींचने की कला को
7)नंदन- नंदिनी स्मृति पुरस्कार अहमदाबाद निवासी नीलम कुलश्रेष्ठ के उपन्यास अवनी सूरज और वे को
8)ललिता-जयन्ती स्मृति पुरस्कार कोलकाता निवासी डॉ. पूनम आनंद के लघुकथा संग्रह 121 लघुकथाएं को
9)निशात स्मृति गजल सम्मान मुंबई निवासी डॉक्टर जीनत एहसान कुरैशी के ग़ज़ल संग्रह तेरी याद में को
10) डॉक्टर संजीव कुमार काव्य रत्न पुरस्कार दुबई निवासी डॉक्टर आरती लोकेश के कविता संग्रह षड्गंधा को
प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाले संस्था के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किए जाएंगे। तारीख की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
सभी पुरस्कृत साहित्यकारों को बहुत-बहुत बधाई।
संतोष श्रीवास्तव
संस्थापक अध्यक्ष
अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच