IPS Award: केंद्र से मिली मंजूरी, SPS के 5 अफसरों को होगा IPS अवार्ड

658
IPS Transfer

IPS Award: केंद्र से मिली मंजूरी, SPS के 5 अफसरों को होगा IPS अवार्ड

भोपाल:IPS Award: केंद्र से मिली मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 5 अफसरों को IPS अवार्ड दिलवाले की तैयारी पुलिस मुख्यालय ने शुरू कर दी है।

राज्य पुलिस सेवा के पांच अफसर इस साल IPS बन सकेंगे। इस बार पिछले कुछ वर्षों की तरह इन अफसरों को IPS बनने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में साल की शुरूआत में ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी भेज दी थी। अब आगे की प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा इसमें जुट गई है।

जानकारी के अनुसार केंद्र से फरवरी में ही राज्य पुलिस सेवा के पांच अफसरों को IPS बनाने के लिए वैकेंसी जारी कर दी गई। अब पुलिस मुख्यालय वर्ष 1997 बैच और 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की जानकारी एकत्र कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच पदों के लिए 15 अफसरों के नाम जाएंगे, जिसमें से वर्ष 1997 बैच के सीताराम ससत्या, अमृत मीणा, विक्रांत मुराव के नाम इसमें रहेंगे। वहीं वर्ष 1998 बैच के सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे, राजेश रघुवंशी, निमिषा पांडे, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, एसएस सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर के नाम प्रदेश से केंद्र को भेज जा सकते हैं। इनमें से पांच अफसरों को IPS Award होगा। इसमें वर्ष 1997 बैच के कुछ अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड को लेकर पेंच फंस सकता है। वर्ष 1998 में 27 पुलिस अफसर हैं। जिनमें से इस वर्ष तीन या चार अफसर ही IPS हो सकेंगे।

*होता है साल के अंत तक इंतजार*
राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को IPS बनने के लिए साल के अंत तक इंतजार करना पड़ता था। पिछले कुछ वर्षो से यहीं स्थिति प्रदेश में बनी हुई है। इस बार डीजीपी कैलाश मकवाना जल्द ही अपने महकमें के पांच अफसरों को आईपीएस अवार्ड करवाना चाहते हैं। प्रशासन शाखा के अफसर भी इसमें तेजी लाए हुए हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष इन अफसरों को आईपीएस बनने के लिए साल के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।