WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Destination Cabinet: 2 मार्च को बड़वानी में MP की पहली कृषि केबिनेट, मंत्रालय से निकलकर सरकार सीधे आदिवासियों के बीच

328

Destination Cabinet: 2 मार्च को बड़वानी में MP की पहली कृषि केबिनेट, मंत्रालय से निकलकर सरकार सीधे आदिवासियों के बीच

भोपाल: Destination Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में 2 मार्च को बड़वानी में MP की पहली कृषि केबिनेट आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मंत्रालय से निकलकर सरकार सीधे आदिवासियों के बीच पहुंच रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट होगी। बैठक में खेत-खलिहानों के बीच बड़े फैसले लिए जाएंगे।

Destination Cabinet: इस कैबिनेट मीटिंग को शासन अब जनता के और निकट पहुंचेगा, ऐसा माना जा रहा है। बैठक में आदिवासी अंचल से विकास की नई दिशा तय होगी। कृषि को मजबूती मिलने के साथ ही, किसान को सुरक्षा, गांव को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागलवाड़ी के प्रसिद्ध भीलटदेव मंदिर के दर्शन करने सीएम और कैबिनेट के सदस्य जाएंगे।
Destination Cabinet: बताया गया है कि श्रीअन्न और नर्मदा तट विकास मॉडल को नई गति देने संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट में आएंगे। कैबिनेट मीटिंग में सिंचाई, फसल बीमा और प्राकृतिक खेती पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।
भगोरिया हाट की पावन धरती से संस्कृति और समृद्धि का संदेश दिया जाएगा।
भील-भिलाला समाज की परंपराओं को सम्मान, विकास को विस्तार देना भी बैठक का उद्देश्य माना जा रहा है।
बैठक को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी किसानों की बेहतरी के लिए हम कई प्रकार के नवाचार कर रहे हैं। हमारी सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। राज्य सरकार के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। राज्य में पहली बार कृषि केबिनेट जनजातीय अंचल बड़वानी में 2 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसमें हम किसानों को होली की सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे।