राहुल गांधी के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम किया जाएगा

सदस्यता बहाल नहीं होने तक जारी रहेगा जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम!

631

राहुल गांधी के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम किया जाएगा

Ratlam : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलत सजा एवं लोकसभा सदस्यता दुर्भावना पूर्वक तरीके से रद्द करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध दर्ज कराया गया।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना देश के इतिहास में लोकतंत्र पर एक धब्बा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों एवं अडानी द्वारा की जा रही सार्वजनिक लूट के विरोध में लोकसभा में उठाए गए प्रश्नों के फल स्वरूप विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्तारूढ़ दल ने ये कदम उठाया है। राहुल गांधी के साथ एकजुटता में एवं अडानी गठजोड़ द्वारा जनता एवं राष्ट्रीय लूट के खिलाफ उनकी निडर और बिना समझौते के लड़ाई के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जय भारत सत्याग्रह पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा उठाए गए प्रश्नों को आम जनता के संज्ञान में लाया जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक लगातार मंडलम से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 3 अप्रैल से कांग्रेस के मोर्चा संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टकार्ड अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड भेजने के लिए व्यापक सार्वजनिक अभियान चलाया जाएगा।8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ब्लॉक, मंडलम में नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। 15 से 20 अप्रैल के मध्य जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पर घेराव किया जाएगा। 20 से 30 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर वृहद स्तर पर जय भारत सत्याग्रह आयोजन किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ जन 1 दिन का उपवास रख सत्याग्रह में बैठेंगे।इन सब कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता में जनजागृति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक राहुल गांधी की सदस्यता पुनः बहाल नहीं कर दी जाती।

यह रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा (मामा), ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, सेवादल महासचिव रजनीकांत व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पेमाल, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोयब आरिफ, आईटी सेल अध्यक्ष हिम्मत जैतवार, साबिर हुसैन, उपस्थित रहे!