Jan Akrosh Yatra : विवेक तन्खा का ऐलान ‘भविष्य में MP में आदिवासी या OBC वर्ग का CM बनेगा!’  q

इस क्षेत्र को अच्छे विकास की जरूरत, आदिवासी नेतृत्व शक्तिशाली बने!

450

Jan Akrosh Yatra : विवेक तन्खा का ऐलान ‘भविष्य में MP में आदिवासी या OBC वर्ग का CM बनेगा!’  

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Gandhwani (Dhar) : प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा आज गंधवानी विधानसभा में पहुंची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, जन आक्रोश यात्रा प्रभारी कांतिलाल भूरिया, गंधवानी विधायक उमंग सिंघार शामिल हुए। जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब को देखते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आदिवासी नेतृत्व शक्तिशाली बने। अभी तो मैंने बोला कि कमलनाथ जी हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे है और वो बनेगे। पर, उसके बाद मध्यप्रदेश में समय आ गया है या तो आदिवासी या तो पिछड़ा वर्ग लोग भी आगे आएं। क्योंकि, यही तो हमारी मेजोरिटी है और मेजोरिटी को पावर करना प्रजातंत्र का धर्म होता है।

विवेक तन्खा ने कहा कि आज मैंने जो जनसैलाब भूरिया जी के साथ और उमंग जी के साथ इस आदिवासी क्षेत्र जो देखा है, इससे मैं बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। इसलिए प्रभावित हूँ कि आदिवासी कांग्रेस के साथ है, इसलिए प्रभावित हूँ कि आदिवासी समझदार हो गया है और किसी के गलत प्रचार से प्रभावित नहीं होगा। दूसरी बात मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस क्षेत्र में बहुत सारी चीजों की जरूरत है। अच्छे विकास की जरूरत है। इसलिए मैं चाहता हूं कि आदिवासी नेतृत्व शक्तिशाली बने। अभी तो मैंने बोला कि कमलनाथ जी हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे है और वो बनेगे। लेकिन, उसके बाद मध्यप्रदेश में समय आ गया है या तो आदिवासी या तो पिछड़ा वर्ग लोग भी आगे आएं।

एक सवाल के जवाब में विवेक तन्खा ने कहा कि आज जो हजारों लोग हमारे साथ खड़े थे, ये सब कांग्रेसी थे, अर्बन नक्सल नहीं। यदि पीएम ने ऐसा कहा तो सबका अपमान किया है। क्या ये सब आपको अर्बन नक्सल दिख रहे थे। अगर पीएम ने ऐसी बात की है तो वह बहुत छोटी बात है और पीएम को नहीं करनी नहीं चाहिए। आदिवासी मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के चेहरे हैं। पर, कमलनाथ जी के बाद समय आ गया है मध्यप्रदेश में और छत्तीसगढ़ में जहां आदिवासियों की संख्या बहुत अच्छी है, आदिवासी या पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री बनेगा।

एक हजार गाड़ियां, 5 हजार बाइक

इस जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा धार के नजदीक तिरला से शामिल होकर गंधवानी गए। यात्रा में एक हजार चार पहिया गाड़ियां और 5 हजार बाइक का कई किलोमीटर लम्बा विशाल काफिला था। धार में इंदौर नाका से यात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर बाइक से निकले। साथ ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

यात्रा का रास्ते भर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल मालवा-निमाड़ यात्रा के प्रभारी व वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के 18 साल में मध्‍यप्रदेश में क्‍या हालात हो रही है, सबके सामने है। किसान से लेकर मजदूर तक हर वर्ग परेशान है। किसान बर्बाद हो चुके है। सराकार घोषणाओं में लगी है। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।