WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Appoints Mandal President : भाजपा ने की 5 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां!

BJP Appoints Mandal President : भाजपा ने की 5 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां!

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम जिले में शेष रहें 5 मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रतलाम शहर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नंदकिशोर पंवार एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मण्डल में श्रीमती सोना शर्मा मंडल अध्यक्ष बनाई गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को प्रेषित पत्र में जिले के 5 मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

IMG 20250513 WA0054

इसमें रतलाम शहर के अलावा रतलाम ग्रामीण के नामली मण्डल में श्री दिनेश जाट (पप्पू) एवं बांगरोद मण्डल में डॉक्टर फुलसिंह जाधव मण्डल अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी प्रकार आलोट विधानसभा के बड़ावदा मण्डल में लोकेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गए!