WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jatayu of Ramayana Period: रामायण काल का जटायु आज भी अस्तित्व में है ,सडक किनारे बैठे देख लोग हुए हैरान!

Jatayu of Ramayana Period: रामायण काल का जटायु आज भी अस्तित्व में है ,सडक किनारे बैठे देख लोग हुए हैरान!

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को देखा जा सकता है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। लोग इस गिद्ध की तस्वीर अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक विशाल पक्षी बैठा हुआ है. इस पक्षी को देखकर लोग इसे रामायण के प्रसिद्ध पात्र ‘जटायु’ से जोड़ रहे हैं. वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि जैसे रामायण काल का जटायु आज भी हमारे बीच मौजूद है!

जटायु को रामायण का एक महत्वपूर्ण पात्र माना जाता है, जटायु रामायण (एक हिंदू महाकाव्य) में एक अर्ध-देवता थे, जिनके पास एक गरुड़ का रूप था।महाकाव्य के अनुसार, रावण जब सीता माता को लंका ले जाने का प्रयास कर रहा था जब जटायु ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जटायु ने रावण के साथ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन जटायु बहुत बूढ़ा होने के कारण रावण ने जल्द ही उसे हरा दिया, रावण ने जटायु के पंख काट दिए थे , और जटायु चादयमंगलम में चट्टानों पर जा कर गिर गये। राम और लक्ष्मण ने सीता की खोज के दौरान, पीड़ित और मरने वाले जटायु का पीछा किया, जिन्होंने उन्हें रावण के साथ युद्ध की सूचना दी और उन्हें बताया कि रावण दक्षिण की ओर चला गया था

jatayu viral video 1366588706

Travel Diary-9 : आदि कैलाश की अलौकिक यात्रा -गोमती नदी पर माँ का स्मरण, चौकोरी से कौसानी 

जो एक विशाल और शक्तिशाली गिद्ध के रूप में जाना जाता है। यह पक्षी अपनी वीरता और राम भक्ति के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला ‘जटायु’ असल में एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध लग रहा है जो सड़क किनारे किसी कारणवश उतर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क के किनारे यह विशाल पक्षी शांति से बैठा हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पक्षी के आसपास भीड़ जमा हो गई, लेकिन पक्षी बिना किसी डर के अपनी जगह पर बना रहा।

लोगों ने बताया जटायु का अवतार

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोग इस दुर्लभ पक्षी को देखकर उत्साहित हो गए। लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे ‘जटायु का आधुनिक अवतार’ करार दिया, कुछ ने इसे रामायण वाला जटायु ही बता दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @swetasamadhiya नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

 

How A Tiger Being Released: जब नदी में लगाईं छलांग-ऐसे हुई बाघ की रिहाई ,देखिये रोमांचक वीडियो।