सबसे जूनियर IPS काजल सिंह को MP के सबसे वरिष्ठ IPS DGP सुधीर सक्सेना ने किया सम्मानित

1656

सबसे जूनियर IPS काजल सिंह को MP के सबसे वरिष्ठ IPS DGP सुधीर सक्सेना ने किया सम्मानित

भोपाल: मध्य प्रदेश के लिए यह एक सुखद संयोग ही कहा जाएगा जब सबसे जूनियर IPS काजल सिंह को MP के सबसे वरिष्ठ IPS DGP सुधीर सक्सेना ने सम्मानित किया।

काजल का चयन हाल ही में संपन्न यूपीएससी परीक्षा में हुआ और उन्हें आईपीएस सेवा मिली है।

 

मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विजय सिंह की बेटी काजल सिंह द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास पर 485 वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनने पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर सक्सेना ने भोपाल स्थित कार्यालय में काजल सिंह व उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वागत किया।

उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान काजल सिंह के पिता उप निरीक्षक विजय सिंह और माँ भी मौजूद रही।