WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kabir Bedi: 4 शादियां, 3 तलाक- ना उम्र की सीमा, ना दुनिया की परवाह: कबीर बेदी और परवीन दुसांज की प्यार भरी कहानी

1- 70 की उम्र में फिर से शुरूआत:  

कबीर बेदी, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, ने कुल चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज उनसे 30 साल छोटी हैं। वह पेशे से एक रिसर्चर, राइटर और फिल्म निर्माता हैं। दोनों ने 2016 में शादी की थी जब कबीर 70 साल के थे और परवीन 40 साल की थीं।

2-कैसे मिला सच्चा प्यार:

साल 2005 में पहली बार दोनों की मुलाकात लंदन में हुई जब कबीर थिएटर कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और करीब 10 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की। परिवार की कठिनाइयों के बावजूद, दोनों ने सबकी रजामंदी से विवाह रचाया।

3-खास बातें: 

कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी प्रोतिमा बेदी से, दूसरी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रेस से, तीसरी निक्की बेदी से, और चौथी परवीन से हुई। उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि चौथी शादी के बाद बेटी पूजा बेदी के साथ 3 साल तक बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन अब रिश्ते सुधर रहे हैं।

4- प्यार की मिसाल:

कबीर और परवीन का रिश्ता इस बात का उदाहरण है कि प्यार में न उम्र मायने रखती है, न समाज। दोनों अब भी साथ में बेहद खुश हैं और अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं।