WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Kangana Ranaut’s History Knowledge : कंगना रनौत ने गलती सुधारने के लिए कुतर्क किया! नेताजी सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला PM बताने पर कंगना रनौत ट्रोल हुई!

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला PM बताने पर कंगना रनौत ट्रोल हुई!

690
WhatsApp Image 2024 04 06 At 3.07.06 PM

Kangana Ranaut’s History Knowledge : कंगना रनौत ने गलती सुधारने के लिए कुतर्क किया!

Mandi (Himachal Pradesh) : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। ये ट्रोलर उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताने पर ट्रोल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मजाक उनका नहीं, लोगों का बना।

कंगना रनौत अब पूरी तरह राजनीति में हैं और मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। ऐसे में वह लगातार इंटरव्यू दे रही। ऐसे ही एक इवेंट में जब वह पहुंची तो उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में एक बयान दिया। इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक लंबी व्याख्या शेयर करके घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने 5 अप्रैल को लिखा ‘जो लोग मुझे भारत के पहले पीएम पर ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें यह स्क्रीनशॉट पढ़ना चाहिए। यहां शुरुआती लोगों के लिए कुछ सामान्य ज्ञान है। वो सभी प्रतिभाशाली लोग, जो मुझे पढ़ाई करने के लिए कह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मैंने ‘इमरजेंसी’ नाम की एक फिल्म लिखी है। उसमें अभिनय किया है और निर्देशन भी। उसकी कहानी मुख्य रूप से नेहरू परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। तो कृपया कोई मैंसप्लेनिंग न करें। अगर मैं आपके आईक्यू से बहुत आगे बोलती हूं तो आपको ऐसा लगने लगता है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं होगी। तो मजाक आपका बना और वो भी बहुत बुरी तरह से।

कंगना रनौत ने नेताजी को PM बताया था
दरअसल, कंगना रनौत लोकसभा चुनाव से पहले ‘टाइम्स नाउ’ के शिखर सम्मेलन में पहुंची थीं। जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री कहा था। इसके बाद एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। लोगों ने उनका खुलकर मजाक बनाया। उनके सामान्य ज्ञान और राजनीति क्षमता पर सवाल उठाने लगे थे।

कंगना रनौत के स्क्रीनशॉट में क्या है?
इसके बाद ही एक्ट्रेस ने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट अटैच करके पोस्ट किया। इसमें बताया गया है, ’21 अक्टूबर, 1943 को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी ने सिंगापुर में आजाद हिंद (स्वतंत्र भारत) की सरकार की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की घोषणा के दौरान सुभाष चंद्र बोस ने खुद को प्रधान मंत्री, राज्य प्रमुख और युद्ध मंत्री आदि घोषित किया था।’