उज्जैन में महाकाल के दरबार में आये कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार

388

उज्जैन में महाकाल के दरबार में आये कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन।कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अपने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी द्वारा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया गया।

भस्म आरती के दौरान उनके साथ विधायक महेश परमार, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे।

यहाँ डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि, अब मध्य प्रदेश की जनता भी भाजपा की सरकार से परेशान हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कमलनाथ, दिग्विजय सहित सभी नेता साथ काम कर रहे हैं और इस बार मध्य प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कर्नाटक से ज्यादा सीट मिलने का दावा किया है।

इसके पूर्व कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को दतिया पहुंचे थे। यहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां पीताम्बरा के दर्शन ,विशेष पूजन एवं अभिषेक किया।