WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

KBC is Returning : नए सीजन साथ फिर KBC लेकर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन!

जानिए किस तारीख से शुरू हो रहे है रजिस्ट्रेशन!

1093

KBC is Returning : नए सीजन साथ फिर KBC लेकर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन!

Mumbai : टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 16वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है। अब तक इस शो से कई आम लोग लखपति और करोड़पति बने हैं। शो को इसकी शुरुआत से ही काफी पसंद किया जाता है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है इसके होस्ट अमिताभ बच्चन। अब तक इसके 15 सीजन आ चुके हैं और हर साल दर्शकों को इसका इंतजार रहता है।

शो अब अपना 16वां सीजन लेकर लौट रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर KBC के साथ वापसी कर रहे हैं।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सोनी टीवी ने केबीसी का पुराने सीजन का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि शो अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ऐसा प्यार मिला की लौट रहे हैं फिर एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति!

भारी डिमांड पर शुरू हो रहा शो 

वीडियो की शुरुआत केबीसी के पिछले सीजन के लास्ट एपिसोड से होती है, जिसमें अमिताभ बच्चन बड़ी मायूसी के साथ दर्शकों से अलविदा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आगे सुनाई देता है ‘हर आरंभ का अंत तय है! मगर आपका प्यार जब अनंत हो तो हर अंत के बाद शुभआरंभ निश्चित है!’ वीडियो में बताया गया है कि कैसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिलने और उनकी भारी डिमांड के बाद एक बार फिर शो का नया सीजन लाया जा रहा है।

शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इस वीडियो के साथ मेकर्स ने शो के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जारी कर दी। शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टे्ंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शो के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कहां करना है इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई।