WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सभी जिले लम्पी वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रखें- CM शिवराज 

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में लम्पी वायरस की स्थिति की समीक्षा

628

सभी जिले लम्पी वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रखें- CM शिवराज 

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लम्पी वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। इसको फैलने से रोकने के लिए हर स्तर पर आवश्यक प्रयास करें। पड़ोसी राज्यों से पशुओं का प्रवेश रोका जाए। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक टीकों की कमी नहीं आनी चाहिए। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पशुओं को आयसोलेट करने तथा अन्य उपायों के संबंध में पशुपालकों को जागरूक करें। सभी जिलों में वायरस की स्थिति तथा बचाव के उपायों के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान पशुओं में लम्पी वायरस की प्रदेश में स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय पर प्रात: 07.00 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली सम्मिलित हुए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अब तक 03 हजार 314 पशु लम्पी वायरस से प्रभावित हैं। कुल 02 हजार 742 पशु स्वस्थ हो गए हैं और 38 की मृत्यु हुई। संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 01 लाख 49 हजार 530 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। भिंड, मुरैना और श्योपुर में लम्पी वायरस के प्रकरण सामने आए हैं तथा वहाँ आवश्यक प्रबंध किया जा रहा है।