देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हुआ खजुराहो,सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री पार

8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं

475

देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हुआ खजुराहो,सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री पार 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: मप्र का छतरपुर जिला जिसमें पर्यटन नगरी खजुराहो शामिल है वह अब देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक बन चुका है। विगत रोज जब खजुराहो का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तब यह शहर देश के 5वें सबसे गर्म शहर के रूप में अपना स्थान दर्ज करा चुका था। रविवार को पारा इससे भी आगे निकल गया। रविवार को उच्चतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया जो कि इस सीजन में अब तक सबसे बड़ा तापमान है।

 

IMG 20230523 WA0015

खजुराहो मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी का यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक इसी तरह जारी रहेगा। यहां पदस्थ अधिकारी आरएस परिहार ने बताया कि राजस्थान की ओर से आ रहीं लगभग 8 किमी प्रति घंटा रफ्तार वालीं गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। सिर्फ दिन का तापमान ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी बढ़ रहा है। शनिवार की रात तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMG 20230523 WA0017

सप्ताह भर चला गर्मी का सितम
दिनांक उच्च. ताप. न्यून. ताप. डिग्री सेल्सियस में..

15 मई 43.2 25.5
16 मई 44.2 24.0
17 मई 43.6 27.0
18 मई 42.6 25.0
19 मई 43.4 25.2
20 मई 44.5 23.2
21 मई 45.0 24.0

IMG 20230523 WA0014

●पर्यटन हुआ ठप्प, विदेशी सैलानी बोले इट्स वैरी हॉट..

खजुराहो में पड़ रही भीषण गर्मी का असर यहां के पर्यटन कारोबार को तबाह करने में जुट गया है। पिछले एक सप्ताह से यहां सैलानियों की संख्या तेजी से गिर रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली भीषण गर्मी के कारण देशी-विदेशी सैलानी यहां रूकने की जगह वापस लौट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में यहां नए सैलानियों का आना भी कम हुआ है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक जापानी पर्यटक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि खजुराहो बेहद गर्म है। यहां से जल्द ही निकलना पड़ेगा। यहां मौजूद पर्यटक सुबह और शाम को ही खजुराहो मंदिरों का भ्रमण कर रहे हैं। कई स्थानों पर पर्यटक सिर पर पानी डालते नजर आए।