Khargone News: आदिवासियों को समझाइश देने पहुंचे पुलिस दल पर पथराव, 3 घायल

740
Khargone News

Khargone News: आदिवासियों को समझाइश देने पहुंचे पुलिस दल पर पथराव, 3 घायल

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में बीती रात शादी ब्याह के मामले को लेकर आपस में झगड़ रहे दो गांवो के आदिवासी समुदाय के लोगो को समझाइश देने पहुंची पुलिस कर्मियों पर लोगो ने पथराव कर दिया। पथराव में बिस्टान थाने के तीन आरक्षको को चोट आने पर उपचार के लिए खरगोन लाया गया।

आरक्षक दुलेसिंह का खरगोन के निजी अस्पताल में और दो घायल आरक्षक भारत,और राहुल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा। हलाकि एएसआई शक्ति सिह को भी पत्थर लागा था।

बताया जा रहा कि शादी के बाद लड़की का ससुराल में रहने से इंकार करने पर विवाद में पथराव हुआ है। हीरापुर के लडके और मांडवखेड़ा गांव की लडकी की हाल ही में शादि हुई थी।

शादी के बाद दोनो पक्षो में शादि तोडने को लेकर रूपये को लेने देन का विवाद चल रहा था। आपस में झगड़ने की सूचना पर बिस्टान पुलिस पहुंची थी। बीच बचाव करने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। कुछ लोगो हिरासत में भी ले लिया गया है।

शादी के 15 दिन बाद मांडवखेड़ा की लड़की ने ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। ग्राम वसाली का ससुराल पक्ष बहू को अपने घर रखना चाहता है और मायका पक्ष बेटी की खुशी के लिए उसे वापस घर लाना चाह रहे है।

शनिवार की रात इसी बात पर समझौते के लिए थाना परिसर से डेढ किमी दूर चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर ढाबे के पास दोनों पक्षों की बैठक हुई। विवाह के समय आदिवासी रीतिरिवाज के तहत वर पक्ष से दिए गए 1 लाख 40 हजार रुपए से 30 हजार रुपए अधिक वधू पक्ष ने देने की बात कही। लेकिन वर पक्ष तैयार नहीं हुआ।

इसी बात पर विवाद बढ़ गया। पथराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देने गए 4 पुलिसकर्मी को पत्थर लगे। तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया वर पक्ष के 30 से 35 लोग आए थे। लड़की को साथ ले जाने की बात पर अड़ गए। लड़की के साथ मारपीट करने के बाद पथराव कर दिया। लड़की का भाई पप्पू, मां नानकूबाई, चाचा शेरू आदि घायल हो गए। इस घटनाक्रम में एएसआई शक्तिसिंह सिकरवार, आरक्षक भारतसिंह चौहान, राहुल आठपाटकर व दुल्हेसिंह चौहान को भी पत्थर लगे है।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी भीकनगांव संजू चौहान थाने पर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मौका मुआयना किया। एसडीओपी ने कहा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Target Killing Combat : कश्मीर में ‘टारगेट किलिंग’ पर काबू के लिए सरकार का नया प्लान!

सेटेलाइट सर्वे ने खोली पोल, गांवों से गायब 92 हजार जल स्त्रोत