WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

2 दिन में 4 नाबालिग लड़कियों का अपहरण,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Exploitation of Girl Students

2 दिन में 4 नाबालिग लड़कियों का अपहरण,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के अलग-अलग थानों में पिछले दो दिनों में चार नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला फुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों व अगवा की गई नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहीं, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र कैलाश नगर सेमरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को भी अगवा कर लिया गया। इधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के पीछे रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय ढंग से अपने घर से लापता हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अगवा कर अपने साथ ले गया। जबकि मंगलवार को रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी मामलों में अपहरण का केस दर्ज कर अगवा लड़कियों व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।