WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

शिवमयी उज्जयनी में फैला आस्था का प्रकाश रोशन हुई धर्म-धरा को, ताक रहा आकाश

उज्जैन ने रचा कीर्तिमान, लगभग शहर भर में 40 लाख दिपक जला कर मनाई शिव-दीपावली

WhatsApp Image 2022 03 01 At 5.34.46 AM 696x391

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का विश्व कीर्तिमान कायम करने को एकजुट हुए उज्जैनवासियों ने कमाल कर दिखाया है।

कहते हैं जलते हुए दीये को अंधकार दूर करने वाले प्रकाश का स्त्रोत माना जाता है। इसे ज्ञान का भी प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दीप जलाने से गरीबी दूर होती है और अज्ञानता का अंधकार मिट जाता है। धर्म शास्त्रों में भी धार्मिक आयोजनों पर दिपक जलाना काफी शुभ माना जाता है।

ऐसे में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को उज्जैन के स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के साथ प्रशासनिक अधिकारियों जिसमे प्रमुखता से जिलाधीश आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने गंभीरता से लिया एवं सेवा भाव के साथ लग गए इतिहास रचने में।

जब प्रदेश के मुखिया का आव्हान हो, आला प्रशासनिक अधिकारियों का समर्थन हो और बाबा महाकाल का धर्मिक अनुष्ठान हो तब उज्जैन के लोग कहा पीछे हटने वाले है? वांछित से ज्यादा लोगों ने स्वप्रेरणा से ऐसी व्यवस्था बनाई जो इतिहास बन गई।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 5.34.47 AM 1

जी हां, उज्जैन में महाशिवरात्रि के अवसर पर तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने शिव-दीपावली मनाई, और क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर लगभग 13 लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्वकीर्तिमान का दावा ठोक दिया है। हालांकि गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम एक दिन पहले ही इस आयोजन की बारीकियां जांचने उज्जैन पहुँच गई थी।

इस पूरे आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर आशीष सिंह की दीवानगी प्रत्येक नगरवासी को नज़र आई, बाबा महाकाल में चल रहे शिवनवरात्री उत्सव के साथ-साथ महाशिवरात्रि की व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यो के साथ ही “शिव ज्योति अर्पणम” दीपोत्सव का आयोजन करना सहज कार्य नहीं था। मगर अपनी टीम को विश्वास में लेकर दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे कलेक्टर आशीष ने ताबड़तोड बैठके की। शहर के हर संगठन, को साथ लिया हर वोलेंटियर से वन टू वन बातचीत कर समझाइश दी।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 5.34.47 AM

कुछ दिक्कतें आई तो उसे सुलझाने के लिए स्वयं कई बार ग्राउंड ज़ीरो तक गए एवं समाधान होने तक बार बार जानकारी प्राप्त करते रहे।

ऐसे ही सुरक्षा व्यवस्था, भक्तों की भीड़ के नियंत्रण एवं ट्रेफिक के लिए पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल
ने ऐसी व्यवस्था जमाई की शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तनिक भी परेशानी नहीं आने दी। श्रद्धालुओं ने सुलभता से बाबा महाकाल के दर्शन भी किये एवं दीपोत्सव की जगमग भी देखी। पूरे शहर में दीपोत्सव के तहत लगभग 21 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखकर आयोजन किया गया था लेकिन देखते ही देखे पूरे शहरभर में नगरवासियों द्वारा लाखो की संख्या में दीपक जलाएं गए जिससे दीपकों की संख्या तय लक्ष्य से लगभग दुगुना हो गई है।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 5.34.46 AM 1

रामघाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर की आयोजन में सपत्नीक शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी ने कीर्तिमान रचा जा रहा है इसके लिए में सभी श्रद्धालुओं, स्वंय सेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन करता हूँ। कार्यक्रम में उज्जैन के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, सहित कई भाजपा नेता एवं समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।