Lokayukt Big Action: इंदौर में EE सहित PWD के 3 इंजीनियर ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

336

Lokayukt Big Action: इंदौर में EE सहित PWD के 3 इंजीनियर ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर: लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग संभाग-1 इंदौर के कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम,SDO टी.के. जैन और उप यंत्री अंशु दुबे को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया।
लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक राजपाल सिंह पंवार, पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार के संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है।

आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51 ,72,101/- में पूर्ण किया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी 1 जयदेव गौतम द्वारा 1,50,000/- एवं आरोपी श्री टी. के. जैन द्वारा 1,00,000/- एवं आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा 1,00,000/- इस प्रकार कुल 3 ,50,000/- रिश्वत की मांग की गई।

WhatsApp Image 2026 04 21 at 19.23.21

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 21.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।

आरोपी 1 श्री जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000/- रू. एवं आरोपी 2 श्री टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1,00,000/- रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से प्राप्त नहीं की गई। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल

कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रआर श्री विवेक मिश्रा, श्री आशीष शुक्ला, श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक श्री आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार।